सोंठ
सोंठ, अदरक से तैयार किए गए पाउडर को कहते हैं। पहले अदरक को सुखाया (Dry Ginger Powder) जाता है, उसके बाद सोंठ बनता है। सर्दियों में सोंठ का सेवन (winter herbs benefits) बहुत लाभकारी होता है। सोंठ में विटामिन सी, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं से बचाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं।
सोंठ पाउडर - Buy Now
सर्दी-जुकाम से पाएं दो दिन में छुटकारा
सर्दी-जुखाम काफी सामान्य बीमारी है, लेकिन जल्दी इलाज नहीं करने पर गंभीर रूप ले लेती है। सोंठ इस समस्या से भी राहत दिलाने के लिए असरदार प्राकृतिक उपाय है। सर्दी-जुखाम में सोंठ को चाय में मिलाकर पीने या सोंठ, लोंग और नमक का पेस्ट बनाकर सेवन करने से आराम मिलता है।
अर्थराइटिस का दर्द बढ़ जाए तो काम आए सोंठ
सौंठ में एंटीइंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों में होने वाली सूजन और दर्द से भी राहत है।
सोंठ मेटाबॉलिज्म करे दुरुस्त
सौंठ में थर्मोजेनिक एजेंट होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे शरीर का जितना भी एक्सट्रा फैट होता है वो बर्न होता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसेराइड के स्तर को भी कम करता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने से शरीर को ऊर्जा भी प्रदान होता है।
त्वचा को बचाए फंगल इंफेक्शन से सोंठ
सौंठ में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को बैक्टीरिया और फंगस से होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा सौंठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में भी मदद करता है।
सोंठ के सेवन से पाएं सिरदर्द से राहत
सिरदर्द आपके पूरे शरीर को असहज कर देता है, लेकिन सोंठ की मदद से आप इसे कुछ ही देर में दूर कर सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सोंठ को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और पूरे माथे पर अच्छी तरह लगा लें। इससे आपको जल्दी आराम मिलने लगेगा, इसके साथ ही आप इसे गले के दर्द में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
For more health remedies and tips :
Follow @healthAtHome
Facebook - Health@Home
YouTube - YouTube
Information gathered and written by : Health@Home
0 Comments